1 मिनट में 84 पुशअप्स मारकर अमित सिंह ने बनाया नया रिकॉर्ड

Amit Singh made a new record by hitting 84 pushups in 1 minute

 

छत्तीसगढ़। इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ भिलाई के होनहार खिलाड़ी अमित सिंह का नाम। हाउसिंग बोर्ड कैलाश नगर निवासी विजय सिंह के पुत्र अमित सिंह ने इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया।

 

 

 

 

अमित सिंह ने 1 मिनट में 84 पुशअप्स मारकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह रिकॉर्ड हासिल करने वाले अमित पहले भारतीय बन गए हैं। अमित सिंह एक ऐसे होनहार खिलाड़ी हैं अनेकों नाम अनेको रिकॉर्ड दर्ज है।

 

 

आर्म्रेसलिंग में गोल्ड मेडलिस्ट साथ ही साथ मोस्ट पुशअप्स इन वन टाइम ग्वालियर में आयोजित होने वाले मैच में 183 पुशअप्स मारकर अमित ने ये सारी उपलब्धियां बिना किसी सहयोग के बिना किसी विशेष ट्रेनिंग के खुद के प्रयास से हासिल की है।

अमित ने कहा कि अगर शासन सहयोग करेगी तो ओलंपिक में भी मेडल लाकर छत्तीसगढ़ का मान सम्मान बढ़ाएंगे।