Today Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट! जानिए कितना सस्ता हुआ सोना-चाँदी!

Today Gold Silver Price: Record breaking fall in gold and silver prices! Know how cheap gold and silver have become!
 

 

Gold and Silver Price Today: आज सोने-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav)  उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 56,000  रुपये है। बीते दिन 56,090 भाव था।  यानी दाम घटे हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 61,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम ,61,180 रुपये थी।  आज दाम कम हुए हैं।  

 

 

22 और 24 कैरेट सोने के दाम


यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम  56,000 रुपये है।  बीते दिन 56,090  भाव था।  आज सोने के रेट कम हुए हैं। राजधानी में आज 24 कैरेट सोने का  रेट प्रति 10 ग्राम,61,0700 जो कल  ,61,180 रुपये थी. यानी आज पैसे घटे  हैं।

 

चांदी का भाव 

बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है।

आज एक किलो चांदी का रेट 77,400। 

वहीं, ये दाम कल 78,500 रुपये प्रति किलो था। 

यानी चांदी के दाम कम हुए हैं। 

गाजियाबाद में सोने के भाव

22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम-56,000
24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-61,070

नोएडा में सोने के भाव

56,000 (22 कैरट)   
61,070(24 कैरट)

जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।  सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें। 

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है।

बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है।

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है।

22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना

सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए।

हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या है अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

 ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।