Gold price today: सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका ! अचानक  इतना सस्ता हुआ गोल्ड,  जानें क्या है आज का ताज़ा भाव...

 

आज सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 52,150 रुपये है। 

 

 

बीते दिन 52,550 भाव था। 

यानी दाम कम हुए हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 56,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।  

बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 57,310 रुपये थी। आज दाम कम हुए हैं।

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 52,150 रुपये है। बीते दिन 52,550 भाव था। आज सोने के दाम कम हुए हैं।

राजधानी में आज 24 कैरेट सोने का  रेट प्रति 10 ग्राम, 56, 880 जो कल  57,310 रुपये थी। यानी आज कीमत कम हुई हैं।

लखनऊ में एक किलो चांदी का भाव 


बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव  हुआ है।

आज एक किलो चांदी का रेट 69,000। वहीं, ये दाम कल 69,950 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम 950 रुपये कम हुए हैं।

जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध

24 कैरेट का सोना  99.9 फीसदी।  23 कैरेट का सोना  95.8 फीसदी।  22 कैरेट का सोना  91.6 फीसदी।  21 कैरेट का सोना  87.5 फीसदी।  18 कैरेट का सोना  75 फीसदी।  17 कैरेट का सोना  70.8 फीसदी।  14 कैरेट का सोना  58.5 फीसदी।  9 कैरेट का सोना  37.5 फीसदी। 

 

कैसे करें 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है।  22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है।

 

 

जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते।  इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं। 

Dकैसे पहचाने सोने की शुद्धता

 

(International Organization for Standardization) अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

सोना ऐसी धातु है जिसकी खरीदारी शादी-ब्याह, सगाई और गिफ्ट देने से लेकर छोटे और बड़े मौके के लिए लोग अपने सामार्थ्य के अनुसार खरीदते हैं।

सकते हैं।  इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

बिल लेना न भूलें 

सोना जब भी खरीदें तो उसका बिल जरूर लें। आप अगर कुछ वर्षों के बाद उसी सोने को लाभ पर बेचते हैं, तो आपको कैपिटल गैन टैक्स की गणना के लिए खरीदारी का मूल्य पता होना चाहिए। इसके लिए बिल प्रूफ का काम करेगा। 

ज्वेलर की तरफ दिए जाने वाले बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है।

आपके पास आभूषणों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा।  इससे आपको नुकसान होगा।