Bank Holiday 2026: 29 अक्टूबर को कहां बंद रहेंगे बैंक, कहां जारी रहेगा कामकाज? जानें पूरी लिस्ट...
Bank Holiday 2026: करवा चौथ के अवसर पर गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को देश के कुछ क्षेत्रों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, इस दिन हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंकिंग अवकाश रहेगा। इसके चलते भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक समेत सरकारी व निजी बैंकों की शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और अन्य राज्यों में करवा चौथ के कारण बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी। ग्राहकों को बैंक जाने से पहले अपने शहर और संबंधित शाखा के अवकाश की जानकारी जरूर कर लेनी चाहिए।
ऑनलाइन बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं मिलती रहेंगी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान करने और अन्य ऑनलाइन लेनदेन किए जा सकेंगे। एटीएम से नकदी निकालने की सुविधा भी सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है।
हालांकि, चेक जमा करने, काउंटर पर नकदी जमा या निकासी और शाखा से जुड़े अन्य कार्यों के लिए ग्राहकों को बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटाना बेहतर रहेगा।