LPG Gas Cylinder Rate: एलपीजी के दामों में भारी गिरावट,जानिए कितना हुआ सस्ता? 

LPG Gas Cylinder Rate: There is a huge drop in the prices of LPG, know how much it became cheaper

 

आज 1 अक्टूबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25.5 रुपए, कोलकाता में 36.5 रुपए, मुंबई में 32.5 रुपए, चेन्नई में 35.5 रुपए कम में मिलेगा। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बदले हैं।

त्योहारों की खुशी मना रहे लोगों को एक और खुशी का मौका मिल गया है।  महंगे एलपीजी सिलेंडर से जहां लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया था उसमें अब अब राहत दी गई है।

 

 

हालांकि ये राहत सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर में ही दी गई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

 

 

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार यानी 1 अक्टूबर 2022 को 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया। 

इंडेन गैस सिलिंडर के दामों में 32 रुपए की गिरावट के बाद यूपी में 1 अक्टूबर को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1962 रुपए का मिलेगा।

 

पांच किलो के घरेलू छोटू सिलेंडर 400.50 रुपये का मिलेगा। परिवर्तित दरें शनिवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। आज से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 32 रुपये प्रति बोतल सस्ता हो गया।

19 किलो के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1859.5 रुपए प्रति बोतल होगी, जबकि कोलकाता में यह 1995.5 रुपए होगी। मुंबई में ये 1811.5 और चेन्नई में 2009.5 रुपए में मिलेगा।

 

सिलेंडर के मौजूदा दाम


14.2 किलो - 1090.50
05 kg - 400.50  
19 kg -  1962.50

जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को ऊंची कीमतों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर न तो सस्ता हुआ और न ही महंगा। यह अभी भी पिछले महीने के समान ही रेट पर उपलब्ध है।

लखनऊ में एलपीजी का घरेलू सिलेंडर 1090.5 रुपए पर ही मिल रहा है। खाना पकाने के लिए लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस, एलपीजी का उपयोग करने वाले भारतीय परिवारों को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई राहत नहीं मिली है।         

 इसकी कीमत यूपी में 1,090.5 रुपये प्रति रिफिल है।

       

जुलाई में इस कीमत में 50 रुपये का इजाफा होने के बाद से ही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1090.5 रुपये है। खाना पकाने के लिए 305 मिलियन से अधिक घरों द्वारा उपयोग किए जाने वाले घरेलू एलपीजी की कीमत जुलाई में लगभग डेढ़ महीने बाद बढ़ी थी।

14.2 किलोग्राम सिलेंडर के रेट में उछाल के बाद से ही ये 1000 के पार है। 

कल से अक्टूबर का महीने शुरु होने वाला है और कल से कई सारी चीजों के नियमों मे बदलाव होने जा रहे है। इससे आम आदमी के जेब में असर पड़ने वाला है।

इसी जानकारी के अनुसार, कयास लगाया जा रहा है कि कल से रसोई गैस के दामों में वृद्धि हो सकती है। 1 अक्टूबर से नैचरल गैस के दाम में इजाफा हो सकता है।