Gold PriceToday: सोने -चांदी के दाम में गिरावट, जानिए क्या है सोने का ताज़ा भाव! 

Gold PriceToday: Fall in the price of gold and silver, know what is the latest price of gold!

gold price today delhi 18 carat

hallmark gold price today

23 caratgold price indelhi today

today gold price in india

1 gramgold rate in indiatoday

 

अगर आप सोने चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप सोने में निवेश (gold invest) करना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार आज यानी रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम  47,080 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम  49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 

 

 

सोने के दाम

राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में कल यानी शनिवार को (22K Gold) 22 कैरेट सोना  47,080 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका,  जबकि (24K Gold) 24 कैरेट सोना कल  49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका, यानी सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। 

 

 

चांदी के दाम 


बैंक बाजार डॉट काम के अनुसार यदि बात करें चांदी कि तो जो चांदी भोपाल के सराफा बाजार में शनिवार को 60,100 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, जबकि आज  58,200 के दाम पर बिकेगी। 

Today Gold Price : एक बार फिर दुबई के रेट पर मिलने लगा सोना, जल्द करें ख़रीदारी।..

कैसे करें शुद्ध सोने की पहचान


(International Organization for Standardization) अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 

 ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा। 

जानिए  कैसे करें 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर


24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है।

जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं। 

 

जानें बिहार में सोने की कीमत-

 सोने-चांदी की कीमतों में अचानक मामूली उछाल आया है। भारतीय बाजारों में आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 250 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमतों में 270 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

 जिसके चलते आज रविवार को पटना में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 46,680 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,920 रुपये है।  इसी कीमत पर आज गोल्ड बिकेगा। 

 

जाने सोने की शुद्धता

24 कैरेट का सोना  99.9 फीसदी.

23 कैरेट का सोना  95.8 फीसदी.  

22 कैरेट का सोना  91.6 फीसदी.

21 कैरेट का सोना  87.5 फीसदी.

18 कैरेट का सोना  75 फीसदी.

17 कैरेट का सोना  70.8 फीसदी.  

14 कैरेट का सोना  58.5 फीसदी.

9 कैरेट का सोना  37.5 फीसदी.

 

इस कैरेट गोल्ड के पहने गहने


अक्सर 24 कैरेट के गोल्ड को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस गोल्ड से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का ही प्रयोग किया जाता है। 

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान


सोना खरीदार बहुत ध्यान से सोना खरीदें। इस दौरान गोल्ड की गुणवत्ता का खास ध्यान रखें. कस्टमर हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है।

हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। 

ऐसे घर बैठे पता करें सोने और चांदी का रेट 


अगर आपको सोने-चांदी के इन रेट्स को घर बैठे पता लगाना है तो आपको सिर्फ एक SMS करना होगा। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 इस नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा सोने की शुद्धता जांचने के लिए भी आपके पास एक ऐप है। ‘BIS Care app’ पर जाकर आप सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।