कलयुगी प्यार का अंत, जीजा के प्यार में पागल साली ने कर दी अपने ही बहन की ह्त्या

 

पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक युवती अपने जीजा के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि वह अपनी सगी बहन को ही दर्दनाक हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया है। तो वहीं जीजा और साली दोनों ने इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका वर्षा की शादी चार साल पहले ही सनी पासवान से हुई थी। दोनों ने लव मैरेज किया था। वर्षा के दो बच्चे भी है एक लड़का और एक लड़की। शादी के बाद भी वह मायके में रहती थी और उसका पति सनी पासवान भी वहीं रहता था। इसी बीच साली और जीजा में प्यार हो गया। वर्षा को जब यह पता चला तो पति पत्नी के बीच अनबन हो गयी। वर्षा के माता पिता इस अनबन से घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगे। इन हालातों का साली ने जमकर फायदा उठाया और बहन को उसके पति से दूर कर दिया।

हत्या करने के बाद पति सनी और साली मिलकर वर्षा के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई। पड़ोसियों ने वर्षा के घरवालों को इसकी सूचना दी तो उसका भाई वर्षा के घर पहुंचा। उस समय तक जीजा और साली फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर मोकामा थानाध्यक्ष राज नंदन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।