तमिलनाडु- बंगाल चुनाव 2026: पहले चरण का बिगुल, आज से नामांकन शुरू- जानिए पूरी चुनावी टाइमलाइन
पश्चिम बंगाल। तमिलनाडू (Tamil Nadu) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का औपचारिक आगाज़ हो गया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जिससे दोनों राज्यों में सियासी हलचल तेज हो गई है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। वहीं, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर भी 23 अप्रैल को वोटिंग होगी।
नामांकन से लेकर मतदान तक पूरा शेड्यूल
पहले चरण के लिए उम्मीदवार 6 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 9 अप्रैल तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है।
इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी की जाएगी। दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना तय है।
राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता
चुनावी प्रक्रिया शुरू होते ही सभी प्रमुख राजनीतिक दल मैदान में पूरी ताकत के साथ उतर गए हैं। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (Dravida Munnetra Kazhagam) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam) के बीच तमिलनाडु में सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
वहीं, बंगाल में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress),भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के बीच त्रिकोणीय टक्कर की संभावना बन रही है।
पहले चरण में क्या है खास?
पहले चरण का मतदान दोनों राज्यों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह शुरुआती रुझान तय करेगा।राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के चयन से लेकर चुनाव प्रचार तक पूरी रणनीति तैयार कर ली है।
चुनावी माहौल हुआ गरम
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब नेताओं के रोड शो, जनसभाएं और प्रचार अभियान तेज हो जाएंगे।आने वाले दिनों में दोनों राज्यों में चुनावी माहौल और ज्यादा गरम होने की उम्मीद है।