पीएम मोदी ने मंच पर छुए 98 वर्षीय माखनलाल सरकार के पैर, भावुक हुआ पूरा ब्रिगेड ग्राउंड
कोलकाता। Narendra Modi ने Kolkata के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक बेहद भावुक पल से सभी का दिल जीत लिया। मंच पर पहुंचते ही पीएम मोदी ने 98 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता Makhanlal Sarkar के पैर छुए, उन्हें गले लगाया और काफी देर तक उनसे बातचीत करते नजर आए।
माखनलाल सरकार वही वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं जिन्होंने 1952 में Syama Prasad Mukherjee के साथ जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। उस दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई और कठिन दौर में भी पार्टी के लिए लगातार संघर्ष करते रहे।
बताया जाता है कि जब 1980 में बीजेपी की स्थापना हुई, तब माखनलाल सरकार को पश्चिमी दीनाजपुर का कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। उन्होंने दार्जिलिंग समेत कई इलाकों में हजारों लोगों को पार्टी से जोड़ा और वर्षों तक जिला अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
मंच पर पीएम मोदी द्वारा पैर छूने और शॉल ओढ़ाने का दृश्य देखते ही वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। कई लोगों को पहले समझ ही नहीं आया कि आखिर प्रधानमंत्री किस बुजुर्ग नेता का सम्मान कर रहे हैं। समारोह में यह पल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।