महेशतला में ‘संपदका’ जागरूकता कार्यक्रम, 150 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
महेशतला (पश्चिम बंगाल)। सामाजिक कार्यकर्ता सुमोना डे की पहल पर ‘संपदका’ के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बटानगर के महेशतला स्थित शादापल्ली, वार्ड नंबर 26 में आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को ‘संपदका’ के विषय में जागरूक करने तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में शामिल विशिष्ट अतिथियों का उत्तरीय (सम्मान वस्त्र) भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी तपन डे, डायमंड हार्बर जिला सचिव सुमोना डे, प्रेसिडेंट सोमा घोष, वाइस प्रेसिडेंट तमन्ना भौमिक, वाइस प्रेसिडेंट पिंटू भाटो, चार नंबर मंडल अध्यक्ष शौमिक मंडल तथा जनरल सेक्रेटरी मानसी साहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने सामाजिक जागरूकता के प्रयासों को मजबूती प्रदान की। आयोजकों ने समाज के लोगों से ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।