दमदम सुरेमठ मोतीझील में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
दम दम सुरेमथ मोतीझील में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, मुख्यमंत्री और सुवेंदु अधिकारी रहे मौजूद
Jun 7, 2026, 23:22 IST
प्रीति सिंह की रिपोर्ट
कोलकाता| दमदम सुरेमठ मोतीझील क्षेत्र में रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुषों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। समाजसेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। रक्तदान शिविर का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेन्दू अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और इससे जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है।
कार्यक्रम में राजारहाट गोपालपुर के विधायक पीयूष कनोडिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदान करने वाले लोगों की सराहना करते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भागीदारी की अपील की।
आयोजकों ने बताया कि रक्त की आवश्यकता को देखते हुए इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया।