Bengal New CM: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री! कल होगा शपथ ग्रहण समारोह...

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी है। नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जानें पूरी खबर।

 
प्रीति सिंह की रिपोर्ट 
 

कोलकाता। 08 मई 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्यपाल आरएन रवि ने 7 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा को आधिकारिक रूप से भंग कर दिया। कोलकाता गजट में जारी अधिसूचना के मुताबिक यह कदम विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद उठाया गया है।

राज्य में पहली बार बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल और तेज हो गई है। बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सरकार गठन की कवायद अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद बदला राजनीतिक समीकरण

2026 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की। लंबे समय से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही राज्य में नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाएं तेज थीं।

सूत्रों के अनुसार नई सरकार कानून-व्यवस्था, निवेश और रोजगार के मुद्दों पर तेजी से फैसले लेने की तैयारी में है। केंद्र सरकार की कई योजनाओं को भी पश्चिम बंगाल में लागू किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

विधानसभा भंग होने के बाद आगे क्या?

विधानसभा भंग होने के बाद अब नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत जल्द ही मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद शपथ लेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बदलाव बंगाल की राजनीति में नए युग की शुरुआत साबित हो सकता है।

शपथ ग्रहण समारोह पर देशभर की नजर

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। समारोह में राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नेताओं और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बंगाल में अब किस दिशा में जाएगी राजनीति?

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नई सरकार बनने के बाद राज्य में प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बीजेपी अब ‘सोनार बांग्ला’ के अपने विजन को जमीन पर उतारने की कोशिश करेगी, जबकि तृणमूल कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में नई रणनीति तैयार कर सकती है।

 

बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी नेतृत्व और नवनिर्वाचित विधायकों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि 'मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और जी का दिल से धन्यवाद करता हूं। - शुभेंदु अधिकारी 

​​​