Basirhat Elections 2026:चुनाव प्रचार में उतरे ISF उम्मीदवार मूसा करीम मोल्ला, समर्थकों का उमड़ा भारी जनसैलाब

चुनाव प्रचार में उतरे ISF उम्मीदवार मूसा करीम मोल्ला, समर्थकों का उमड़ा भारी जनसैलाब
 

रिपोर्ट - हाफिजुल मंडल

बशीरहाट। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर बशीरहाट उत्तर 2 नंबर ब्लॉक में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के उम्मीदवार मूसा करीम मोल्ला, जो वाम दल (CPM) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं, आज क्षेत्र में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाते हुए देखे गए।

प्रचार के दौरान मूसा करीम मोल्ला के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ देखी गई। मूसा करीम मोल्ला ने क्षेत्र का दौरा करते हुए राहगीरों से बातचीत की और गुज़रती हुई कारों में बैठे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की भावुक अपील की।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि CPM और ISF के मजबूत गठबंधन और क्षेत्र में मिल रहे जनसमर्थन के कारण बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र से उनकी जीत की संभावनाएं काफी प्रबल नजर आ रही हैं। प्रचार के दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जो आने वाले चुनाव परिणामों के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।