आजीवन खूबसूरती के लिए सैकड़ो गधी के दूध से नहाती थी ये रानी, पुरुषों को बनाती थी अपना शिकार
how old wascleopatra when she died
how did cleopatra look like
whodid cleopatra marry
how did cleopatra die video
how old wascleopatra when she became queen
For lifelong beauty, this queen used to bathe with the milk of hundreds of donkeys, used to make men her prey
जब भी इतिहास के पन्नों को पलटा जाता है, तो हमारे सामने कई वीर राजा-महाराजाओं के नाम आते हैं, जिनसे हमें कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है।
लेकिन कई किस्से-कहानियां ऐसी सामने आ जाती हैं, जिन्हें जानने के बाद हर कोई हैरत में पड़ जाता है।
हम सभी लोगों ने राजा-महाराजाओं और राजकुमारों की बहुत सी कहानियां पढ़ी और सुनी होंगी, जिन्होंने अपनी शक्ति और चतुराई के दम पर दुनिया में पताका फहराया।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रानी के बारे में बताने वाले हैं, जिसे विश्व की सबसे सुंदर रानी कहा जाता था। दरअसल, हम जिस रानी के बारे में बता रहे हैं उसका नाम क्लियोपेट्रा है,
जो खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी बुद्धिमान भी मानी जाती थी। ऐसा बताया जाता है कि क्लियोपेट्रा उस समय की दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी थी।
बता दें कि रानी क्लियोपेट्रा 51 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक मिस्र की महारानी रही थी। लेकिन रानी की मृत्यु के बाद रोमन साम्राज्य ने देश पर कब्जा कर लिया था। उन्हें अपने दौर की सबसे सुंदर रानी कहा जाता है।
]
गधी के दूध से नहाती थी रानी
\
क्लियोपेट्रा ऐसा बताया जाता है कि यह रोजाना 700 गधी के दूध से नहाती थी, ताकि उसकी खूबसूरती बरकरार रहे। इसके अलावा भी रानी के बारे में और भी कई कहानियां प्रचलित हैं।
ग्रीक रिपोर्ट के अनुसार, क्लियोपेट्रा को 8 भाषाओं का ज्ञान था। ऐसा माना जाता है कि क्लियोपेट्रा को 8 भाषाओं का ज्ञान था।
वह थियोपियाई, हिब्रू, अरामी, अरबी, सिरिएक, मेडियन, पार्थियन और लैटिन भाषा आसानी से बोल लिया करती थीं। ग्रीक रिपोर्टर के अनुसार, क्लियोपेट्रा, मिस्र की भाषा सीखने वाली पहली टॉलेमी शासक थीं। उससे पहले के सभी लोग केवल ग्रीक बोलते थे।
पिता के निधन के बाद संभाली सत्ता
आपको बता दें कि क्लियोपेट्रा नाम प्राचीन ग्रीक शब्द kléos से आया है, जिसका अर्थ महिमा है। क्लियोपेट्रा के पिता टॉलेमी XII थे, जबकि उनकी मां क्लियोपेट्रा वी ट्रिफेना थीं।
जब क्लियोपेट्रा की उम्र 18 साल की थी, तो उनके पिता का निधन हो गया था।
पुरुषों से संबंध बनाकर आसानी से जान लेती थीं राज
क्लियोपेट्रा की पर्सनालिटी रहस्यों से भरी हुई है। ऐसा कहा जाता है कि उनके कई पुरुषों के साथ संबंध थे। राजा से लेकर सैन्य अधिकारी तक हर कोई उनकी सुंदरता के जाल में बड़ी ही आसानी से फंस जाया करता था।
वह अपनी खूबसूरती के दम पर किसी से भी कोई भी काम बड़ी ही आसानी से करवा लिया करती थीं। अपनी सुंदरता और पुरुषों से संबंध के चलते हुए सभी राजाओं के राज जानती थी।
]
क्लियोपेट्रा की राजनीति, संपर्क बनाने की कला और लगातार बदलाव करने की क्षमता ने उन्हें प्राचीन दुनिया की अकेली महिला शासक बना दिया। वह बहुत ही चतुर नेता थीं।
यही वजह थी कि वह बहुत ही जल्द किसी से भी जुड़कर उसके सारे राज उगलवा लेती थीं। वह पुरुषों से संबंध बनाकर उनके राज आसानी से जान लिया करती थीं।
महज 39 वर्ष की आयु में क्लियोपेट्रा की हो गई थी मौत
महज 39 वर्ष की आयु में ही क्लियोपेट्रा इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। लेकिन उनकी मृत्यु कैसे हुई थी? यह राज अभी तक राज ही बना हुआ है।
उनका नाम इतिहास में एक ऐसी शख्सियत के रूप में दर्ज है, जो रहस्यों से भरी हुई थी। क्लियोपेट्रा की मौत का असली सच क्या है? यह अभी तक कोई नहीं जानता है।